Skip to content

Devotional network

जानिए महाशिवरात्रि की पूजा का मुहूर्त और महादेव के पूजन की विधि के बारे में – Know about the time of worship of mahashivratri and the method of worshiping mahadev

Hinduism

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित यह त्योहार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विधि पूर्वक विवाह करवाया जाता है। इसके अलावा भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के साथ ही उनका अभिषेक, रुद्राभिषेक करने का भी विधान होता है। ऐसे में महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा करने का शुभ समय क्या है, जानें यहां। * महाशिवरात्रि 2024 पर बन रहे चार प्रहर मुहूर्त: हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी कि 8 मार्च को संध्याकाल 9:57 पर महाशिवरात्रि शुरू होगी और इसका समापन 9 मार्च को शाम 6:17 पर होगा। भगवान शिव की पूजा प्रदोष काल में की जाती है, इसलिए उदया तिथि देखना जरूरी नहीं होता है। इस साल महाशिवरात्रि का व्रत 8 मार्च 2024 को रखा जाएगा, भगवान शिव की पूजा के लिए चार प्रहर मुहूर्त शुभ है- – पहला रात्रि प्रहार मुहूर्त शाम 6:25 से लेकर रात 9:28 तक रहेगा। – दूसरा प्रहर पूजन का समय रात 9:28 से लेकर 12:31 तक रहेगा। – तीसरा प्रहर पूजन देर रात 12:31 से लेकर सुबह 3:34 तक है। – चौथा और आखिरी प्रहर पूजन का समय सुबह 3:34 से लेकर सुबह 6:37 तक रहेगा। * ऐसे करें महाशिवरात्रि का पूजन: महाशिवरात्रि का पूजन करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त का समय सुबह 5:15 से लेकर 6:06 मिनट तक है, इस समय उठकर आप स्नान आदि कर भगवान भोलेनाथ का स्मरण करें, व्रत का संकल्प लें। इसके बाद अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:13 से लेकर दोपहर 12:58 तक रहेगा। इस दौरान आप भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर सकते हैं। कहते हैं इस दिन भगवान भोलेनाथ को पंचामृत से स्नान करना चाहिए, इसके साथ ही केसर के आठ लोटे जल उन्हें चढ़ाना चाहिए। पूरी रात भगवान शिव के समक्ष दीपक जलाना चाहिए और चंदन का तिलक लगाकर बेलपत्र, भांग, धतूरा, यह सारी चीज भगवान भोलेनाथ को चढ़ानी चाहिए। शिवरात्रि के मौके पर भगवान भोलेनाथ को केसर की खीर का भोग लगाया जाता है। (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।)   जानिए महाशिवरात्रि की पूजा का मुहूर्त और महादेव के पूजन की विधि के बारे में – Know about the time of worship of mahashivratri and the method of worshiping mahadev

February 18, 2024 / 0 Comments
read more

शिवजी तेरे द्वार हम भी आयेंगे – Shivji tere dwar hum bhi ayenge

Hindu

शिवजी तेरे द्वार हम भी आयेंगे गंगाजल से आपको हम नहलायेंगे जनम जनम का प्यासा ये मन तेरे शरण में ही आयेंगे हम हम दीवाने हो गये है आपके हर साँस में तेरे गुण गायेंगे बोलो बोलो बम बम तेरे मिट जाये गम दुःख दूर रहेंगे तुझसे जनम जनम शिवजी तेरे द्वार हम भी आयेंगे गंगाजल से आपको हम नहलायेंगे   शिवजी तेरे द्वार हम भी आयेंगे – Shivji tere dwar hum bhi ayenge

February 12, 2024 / 0 Comments
read more
Royal Elementor Kit Theme by WP Royal.