You are currently viewing थोड़ा ध्यान लगा साईं दौड़े दौड़े आएंगे || Thoda dhyan laga  sai daude daude ayenge

थोड़ा ध्यान लगा साईं दौड़े दौड़े आएंगे || Thoda dhyan laga sai daude daude ayenge

  • Post author:
  • Post comments:0 Comments

थोड़ा ध्यान लगा, साईं दौड़े दौड़े आएंगे,
थोड़ा ध्यान लगा, साईं दौड़े दौड़े आएंगे, तुझे गले से लगाएंगे।
अखियाँ मन की खोल, तुझको दर्शन वो कराएंगे,
अखियाँ मन की खोल, तुझको दर्शन वो कराएंगे, तुझे गले से लगाएंगे॥

हैं राम रमिया वो, हैं कृष्ण कन्हैया वो, वही मेरा साईं है।
सत्कर्म राहों पे चलना सिखाते वो, वही जगदीश हैं।
प्रेम से पुकार तेरे पाप को जलाएंगे, तुझे गले से लगाएंगे॥
थोड़ा ध्यान लगा…

किरपा की छाया में बिठाएंगे तुझको, कहाँ तुम जाओगे।
उनकी दया दृष्टि जब जब पड़ेगी तुम यह भव तर जाओगे।
ऐसा है विशवास मन में ज्योत जगायेंगे, तुझे गले से लगाएंगे॥
थोड़ा ध्यान लगा…

मुनिओं ने ऋषिओं ने, गुरु शिष्य महिमा का, किया गुणगान है।
साईं के चरणो में, झुकती सकल सृष्टि, झुके भगवान है।
महिमा है अपार, सत्य की राह वो दिखलाएंगे, तुझे गले से लगाएंगे॥
थोड़ा ध्यान लगा… 

Leave a Reply