You are currently viewing जन्मे है कृष्ण कन्हाई, गोकुल में देखो बाजे बधाई – Janme hai kirshan kanahai, gokul me dekho baje badhai
जन्मे है कृष्ण कन्हाई, गोकुल में देखो बाजे बधाई - Janme hai kirshan kanahai, gokul me dekho baje badhai

जन्मे है कृष्ण कन्हाई, गोकुल में देखो बाजे बधाई – Janme hai kirshan kanahai, gokul me dekho baje badhai

  • Post author:
  • Post comments:0 Comments

बधाई हो बधाई..
जन्मे है कृष्ण कन्हाई,
गोकुल में देखो बाजे बधाई।

बाजे बधाई, देखो बाजे बधाई,
बाजे बधाई, देखो बाजे बधाई।

जन्मे हैं कृष्ण कन्हाई,
गोकुल में देखो बाजे बधाई॥

हे कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी,
हे नाथ नारायण वासुदेवा।

यमुना भी धन्य हुई,
छूके चरण को।
लेके वासुदेव चले,
प्यारे ललन को॥

वो दिए कान्हा को ब्रज पहुंचाए।
गोकुल में देखो बाजे बधाई॥

जन्मे हैं कृष्ण कन्हाई,
गोकुल में देखो बाजे बधाई॥

हे कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी,
हे नाथ नारायण वासुदेवा।

धन्य हुई ये ब्रजभूमि सारी,
त्रिलोकी नाथ जन्मे कृष्ण मुरारी।

ओ सारी नगरी है आज हरषाई,
गोकुल में देखो बाजे बधाई॥

जन्मे हैं कृष्ण कन्हाई,
गोकुल में देखो बाजे बधाई॥

हे कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी,
हे नाथ नारायण वासुदेवा।

अन्न धन लुटावे बाबा,
पायल और छल्ला।

लड्डूवा बटें और पेड़ा,
बर्फी रसगुल्ला॥

देखो, मैया तो फूली ना समाई,
गोकुल में देखो बाजे बधाई।

जन्मे हैं कृष्ण कन्हाई,
गोकुल में देखो बाजे बधाई॥

दाऊ लुटावे सोना,
चांदी और जेवर।
छाया आनंद आज,
खुशियां है घर घर॥

वो देख देख हसते है कन्हाई,
गोकुल में देखो बाजे बधाई।

जन्मे हैं कृष्ण कन्हाई,
गोकुल में देखो बाजे बधाई॥

जन्मे है कृष्ण कन्हाई,
गोकुल में देखो बाजे बधाई।

बाजे बधाई देखो बाजे बधाई,
बाजे बधाई देखो बाजे बधाई।

जन्मे हैं कृष्ण कन्हाई,
गोकुल में देखो बाजे बधाई॥

 

जन्मे है कृष्ण कन्हाई, गोकुल में देखो बाजे बधाई – Janme hai kirshan kanahai, gokul me dekho baje badhai

Leave a Reply