You are currently viewing बौद्ध धर्म का इतिहास और रोचक जानकारिया || History and interesting facts of Buddhism
Buddha Statue and sunset background

बौद्ध धर्म का इतिहास और रोचक जानकारिया || History and interesting facts of Buddhism

  • Post author:
  • Post comments:0 Comments

भारत में कई धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं. जिसमें बौद्ध धर्म के अनुयायी भी शामिल हैं. बौद्ध धर्म एक प्राचीन भारतीय धर्म (Indian Religion) है और आज के समय में दुनिया के प्रमुख धर्मों में से एक है. यह भारत की श्रमण परम्परा से निकला धर्म और दर्शन है. बौद्ध धर्म (Buddhism) की स्थापना तथागत भगवान बुद्ध  ने करीब 2600 वर्ष पहले की थी. बौद्ध धर्म को मानने वाले ज्यादातर चीन, जापान, कोरिया, थाईलैंड, कंबोडिया, श्रीलंका, नेपाल, भूटान और भारत जैसे कई देशों में रहते हैं|

बौद्ध धर्म के बारे में कुछ महत्वपूर्ण और रोचक जानकारिया –

1. बुद्ध की जन्म-मृत्यु “ईसा पूर्व 536 – ईसा पूर्व 483” मानी जाती है. हाल ही में हुए शोध से पता चला है कि बुद्ध का जन्म प्रचलित जन्म वर्ष से करीब एक सदी पहले हुआ था, “ईसा पूर्व 623 – ईसा पूर्व 543” को बुद्ध का जीवनकाल माना जाता है.

2. गौतम बुद्ध की मृत्यु के बाद बुद्ध के शरीर के अवशेषों को आठ भागों में बांट कर उन पर आठ स्तूपों का निर्माण कराया गया.

3. बुद्ध का असली नाम सिद्धार्थ गौतम था. “बुद्ध” एक सम्मान जनक उपाधि है यह कोई व्यक्तिगत नाम नहीं है. इसका अर्थ है “जागृत व्यक्ति.”

4. बौद्ध धर्म में कोई एक केंद्रीय ग्रंथ नहीं है. बौद्ध धर्म के अनेक ग्रंथ है, जिन्हें कोई भी व्यक्ति अपने संपूर्ण जीवन काल में नहीं पढ़ सकता. बौद्ध ग्रंथों में सबसे महत्वपूर्ण ग्रंथ “त्रिपिटक” को माना जाता है.

5. बुद्ध का जन्म नेपाल के लुम्बिनी में वेसाक पूर्णिमा के दिन एक बगीचे में हुआ था.

6.. बौद्ध धर्म में अन्य धार्मिक प्रथाओं की तरह, किसी व्यक्ति को एक निर्माता, ईश्वर या देवताओं में विश्वास करने की आवश्यकता नहीं होती. तीन मौलिक अवधारणाओं में बौद्ध धर्म विश्वास करता है. 1. कुछ भी स्थायी नहीं है.
2. सभी कार्यों के परिणाम होते हैं.
3. इसे बदलना संभव है.

7.आधिकारिक तौर पर दुनिया के छ: देश बौद्ध राष्ट्र हैं. भूटान, कंबोडिया, श्रीलंका, थाईलैंड, लाओस और म्यांमार. वहीं मंगोलिया, काल्मिकिया और चीन दुनिया में वे देश हैं जो आधिकारिक तौर पर बौद्ध राष्ट्र नहीं है लेकिन बौद्ध धर्म को समर्थन करते हैं. और उसका प्रचार प्रसार करते हैं.

8. वैज्ञानिकों ने जब बौद्ध भिक्षुओं के मस्तिष्क का अध्ययन किया, तो पाया कि ध्यान ने भिक्षुओं के मस्तिष्क की तरंगों को इस तरह से बदल दिया जिससे खुशी और लचीलेपन की भावना कई गुना बढ़ गईं.

9. बुद्ध की प्रथम मूर्ति मथुरा कला के अंतर्गत बनी थी. वहीं सर्वाधिक बुद्ध की मूर्तियों का निर्माण गंधार शैली के अंतर्गत किया गया था.

10. दुनिया का पहला विश्व धर्म होने के साथ ही बौद्ध धर्म पहला प्रचारक धर्म भी था जो अपने मूल स्थान से दूर-दूर तक पूरी दुनिया में फैला था.

Leave a Reply