You are currently viewing नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए पान के पत्ते में कपूर रखकर जलाएं, आपके घर में खुशियां आएंगी – To remove negative energy, burn betel leaf with camphor, it will bring happiness to your home
नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए पान के पत्ते में कपूर रखकर जलाएं, आपके घर में खुशियां आएंगी - To remove negative energy, burn betel leaf with camphor, it will bring happiness to your home

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए पान के पत्ते में कपूर रखकर जलाएं, आपके घर में खुशियां आएंगी – To remove negative energy, burn betel leaf with camphor, it will bring happiness to your home

  • Post author:
  • Post comments:0 Comments

सनातन धर्म में पान के पत्तों का बहुत ही धार्मिक महत्व बताया गया है। मान्यताएं हैं कि पान के पत्ते में ईश्वरीय निवास है और इनके जरिए भगवान की पूजा करने पर शुभ फल प्राप्त होते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि पान के पत्ते में कई सारे देवता निवास करते हैं और पूजा पाठ के दौरान इनका इस्तेमाल किया जाना बहुत ही शुभ होता है। पान के पत्ते घर में पॉजिटिविटी लाते हैं और खुशहाली प्रदान करते हैं। चलिए आज जानते हैं कि पान के पत्तों के कुछ ज्योतिषीय उपाय करके आप कैसे घर में उन्नति और समृद्धि ला सकते हैं। 

 

* पान के पत्ते पर कपूर रखकर जलाएं: 

 

पान के पत्ते के साथ साथ कपूर को भी बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व दिया गया है। मान्यता है कि पूजा के दौरान पान के पत्ते पर कपूर रखकर जलाने से घर में सुख समृद्धि आती है और घर में सकारात्मकता का वास होता है।

पान के पत्ते पर कपूर रखकर उसे जलाएं और अपने आराध्य की आरती करें। इससे आपके आराध्य प्रसन्न होंगे और आपके घर में धन दौलत और सुख का वास होने के योग प्रबल होंगे।

 

* घर में छिपी नकारात्मकता को दूर करेंगे पान के पत्ते: 

 

कहा जाता है कि जिस घर में रोज कलह होती है, घरवालों की आपस में लड़ाई होती है, कोई ना कोई बीमार रहता है। वहां रोज पान के पत्ते पर कपूर रखकर पूजा और आरती करनी चाहिए। इससे घर में छिपी नकारात्मक शक्तियां खत्म होंगी और घर में सौहार्द का माहौल बनेगा। जलते हुए कपूर की खुशबू से घर में फैले बैक्टीरिया और बीमारी फैलाने वाले वायरस भी खत्म हो जाएंगे। जिससे घर में बीमार व्यक्ति के जल्द ठीक होने के योग बनेंगे। आपको इसके लिए बाजार से पान के साफ और ताजा पत्ते खरीद कर लाने होंगे। इस बात का ध्यान रखें कि पान के पत्ते कटे-फटे हुए ना हों और ना ही मुरझाए। पान के पत्तों में किसी तरह का छेद भी नहीं होना चाहिए।

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।)

 

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए पान के पत्ते में कपूर रखकर जलाएं, आपके घर में खुशियां आएंगी –

To remove negative energy, burn betel leaf with camphor, it will bring happiness to your home

Leave a Reply