जब साई का सर पे हाथ है तो डरने की क्या बात है
साई कृपा से ही तो रोशन जीवन की हर रात है
जब साई का सर पे हाथ है तो डरने की क्या बात है

जय जय साई राम बोलो जय जय साई राम..

सुख दुःख जीवन के दो पहलू ये तो आते जाते है
ये तो आते जाते है ये तो आते जाते है

पर मेरे साई बाबा सबका सदा ही साथ निभाते है
सदा ही साथ निभाते है सदा ही साथ निभाते है
साई के भक्तो के लिए हर दिन खुशियों की प्रभात है
जब साई का सर पे हाथ है तो डरने की क्या बात है

जय जय साई राम बोलो जय जय साई राम..

साई का चिंतन करलो तुम चिंता पास ना आएगी
कृपा करेंगे साई ऐसी हर मुश्किल टल जायेगी
साई का साथ सच्चा जिसमे ना धोका ना पाप है
जब साई का सर पे हाथ है तो डरने की क्या बात है

जय जय साई राम बोलो जय जय साई राम..

है कृपालु साई मेरे इनकी कृपा तो पालो तुम
जो चाहो वो मिल जायेगा दामन जरा फैलालो तुम
साई के दर से मन चाही मिलती यहाँ सौगात है
जब साई का सर पे हाथ है तो डरने की क्या बात है

जय जय साई राम बोलो जय जय साई राम..

जब साई का सर पे हाथ है तो डरने की क्या बात है – Jab sai ka sir pe haath hai to darane kee kya baat hai