शनि देव को न्याय के देवता और कर्म के फलदाता के रूप में पूजा जाता है। भगवान शनि अच्छे कर्मों का अच्छा फल और बुरे कर्मों का दंड देते हैं। अगर शनि देव किसी से नाराज हो जाएं, तो उनके जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। विशेष रूप से उन लोगों पर जिनके जीवन में शनि की साढ़ेसाती या ढय्या चल रही हो, उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में, शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को उनकी विशेष पूजा और उनके प्रिय भोग चढ़ाना अत्यंत शुभ माना जाता है।

यदि शनिदेव को सही विधि से भोग लगाया जाए, तो उनकी कृपा जल्दी मिलती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं। आइए जानते हैं शनि देव को कौन से भोग सबसे प्रिय हैं और उन्हें कैसे चढ़ाएं।

शनिवार को शनिदेव की पूजा विधि को सही तरीके से संपन्न करना चाहिए:
1. शाम के समय स्नान कर स्वच्छ कपड़े पहनें।
2. घर के किसी साफ स्थान पर शनि देव की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
3. नीले फूल, काला कपड़ा, काली उड़द और काले तिल शनिदेव को अर्पित करें।

4. शनिदेव को मीठी पूड़ी का भोग चढ़ाएं।
5. काली तुलसी की माला से ‘ऊँ शं शनैश्चराय नम:’ मंत्र का 108 बार जाप करें।
6. तिल के तेल से चारमुखी दीपक जलाकर शनिदेव की आरती करें।

* शनिदेव को प्रिय भोग:

1. काली उड़द की दाल – 

शनिवार को शनि देव को काली उड़द की खिचड़ी का भोग लगाना शुभ होता है। मान्यता है कि इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं।

2. काला तिल – 

काले तिल का भोग शनिदेव को बेहद प्रिय है। शनिवार को काले तिल या उससे बनी किसी वस्तु का भोग चढ़ाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और जीवन की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

3. गुड़ – 

शनि देव को गुड़ चढ़ाना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि गुड़ का भोग शनिदेव को अर्पित करने से जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और व्यक्ति को सफलता प्राप्त होती है।

4. मीठी पूड़ी या गुलाब जामुन – 

शनिवार को शनि देव को मीठी पूड़ी या गुलाब जामुन का भोग लगाने से वह प्रसन्न होते हैं और परिवार की सभी कठिनाइयां दूर कर देते हैं।

शनिदेव को उनका प्रिय भोग अर्पित करने से जीवन में आ रही बाधाओं का अंत होता है, और भगवान शनिदेव की कृपा से जीवन में शुभ परिवर्तन आते हैं।

 

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए चढ़ाएं ये खास चीजें और पाएं उनका आशीर्वाद –

To please shani dev, offer these special things and get his blessings

Leave a Reply