फूलों में सज रहे मेरे बांके बिहारी – Phoolo me saj rahe mere banke bihari

You are currently viewing फूलों में सज रहे मेरे बांके बिहारी – Phoolo me saj rahe mere banke bihari
फूलों में सज रहे मेरे बांके बिहारी - Phoolo me saj rahe mere banke bihari

फूलों में सज रहे मेरे बांके बिहारी,
फूलों में सज रहे मेरे बांके बिहारी,
बेला गुलाब जूही चंपा गुलनारी |
फूलो में सज रहे मेरे बांके बिहारी,
फूलों के सज गए बंगले कैसी शोभा न्यारी,
फूलो में सज रहे मेरे बांके बिहारी ||

सोहे मुकुट फूलन के फूलन की माला,
फूलन के बाजूबंद कुंडल विशाला |
फूलों के पटका सोहे फूलों की किनारी,
फूलो में सज रहे मेरे बांके बिहारी ||

फूलों के नख केसर और फूलों के कंगना,
वारी वारी जाऊं खूब फूलों में सजना |
संग विराज रही श्री श्यामा प्यारी,
फूलो में सज रहे मेरे बांके बिहारी ||

धन्य वृंदावन की फूल और कलियां,
जिनसे सजी है देखो यह कुंज गलियां |
मेहक रही है कैसी यहां फुलवारी,
फूलों में सज रहे मेरे बांके बिहारी ||

श्री चरणों में सोहे फूलों की पायल,
निरखत चित्र विचित्र भये पागल |
दर्शन बिहारी जू के अति सुखकारी,
फूलों में सज रहे मेरे बांके बिहारी ||

फूलों में सज रहे मेरे बांके बिहारी,
फूलों में सज रहे मेरे बांके बिहारी,
बेला गुलाब जूही चंपा गुलनारी |
फूलो में सज रहे मेरे बांके बिहारी,
फूलों के सज गए बंगले कैसी शोभा न्यारी,
फूलो में सज रहे मेरे बांके बिहारी ||

 

फूलों में सज रहे मेरे बांके बिहारी – Phoolo me saj rahe mere banke bihari