सावन के महीने में भोलेनाथ को ये चीजें चढ़ाएं, वे प्रसन्न होंगे और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे – Offer these things to bholenath in the month of sawan, he will be happy and will fulfill all your wishes

देवों के देव महादेव का सबसे प्रिय माह यानी कि सावन 22 जुलाई से शुरू होने वाला है जोकि 19 अगस्त 2024 तक चलेगा। इस बार सावन में 5 सोमवार पड़ने वाले हैं। इसके साथ ही हरियाली तीज, श्रावण शिवरात्रि, मंगलागौरी व्रत और कई तरह के तीज-त्योहार होंगे। ऐसे में भगवान भोलेनाथ की पूजा करने के साथ ही अगर आप उनसे मनचाहा फल चाहते हैं, तो इस माह में भगवान भोलेनाथ को उनका प्रिय भोग जरूर लगाएं। इन भोग को लगाने से भगवान भोलेनाथ अति प्रसन्न होते हैं और मनचाहा वरदान देते हैं।

सावन में भगवान भोलेनाथ को लगाएं इन चीजों का भोग

कहा जाता है कि सावन के महीने में महादेव का जलाभिषेक या रुद्राभिषेक करने के अलावा अगर उनकी मनपसंद चीजों का भोग लगाया जाए तो इससे महादेव अति प्रसन्न होते हैं। भगवान शिव को सूजी हलवा का भोग सावन में जरूर लगाना चाहिए, इसके अलावा आप शिवजी को मालपुए का भोग लगा सकते हैं।

यह भोग ग्रहण कर भोलेनाथ अति प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा मखाने की खीर, दूध की मिठाई, भांग, पंचामृत, शहद, ठंडाई, लस्सी और सूखे मेवे इन सभी चीजों का भोग अगर आप भगवान भोलेनाथ को लगाते हैं तो इससे आपके ग्रह शांत रहते हैं और महादेव (Lord Shiva) की कृपा बनी रहती हैं।

सावन सोमवार पर लगाएं यह भोग

इस बार 22 जुलाई से सावन की शुरुआत होने वाली है और पहला ही दिन सोमवार का रहेगा। ऐसे में व्रत रखने के अलावा आप भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक या जल अभिषेक करें उन्हें भांग, धतूरा, बेलपत्र चढ़ाने के अलावा दूध से बनी मिठाइयों का भोग (Bhog) लगाएं। इसके अलावा दूसरा सोमवार 29 जुलाई, तीसरा 5 अगस्त, चौथा 12 अगस्त और पांचवा सोमवार 19 अगस्त के दिन होगा। ऐसे में हर सोमवार को व्रत रखने के साथ ही आप भगवान शिव को उनका प्रिय सूजी का हलवा, मालपुआ, दूध की मिठाई और दही आदि चीजों का भोग लगाएं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है)

 

सावन के महीने में भोलेनाथ को ये चीजें चढ़ाएं, वे प्रसन्न होंगे और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे –

Offer these things to bholenath in the month of sawan, he will be happy and will fulfill all your wishes

Leave a Reply

Devotional Network: Daily spiritual resources for all. Our devotionals, quotes, and articles foster growth. We offer group study and community to strengthen your bond with God. Come join us, for believers and seekers alike.

Contact Us