जानिए कपूर जलाने का सही समय और तरीका, घर में खुशहाली के लिए ऐसे शुरू करें कपूर जलाना – Know the right time and way to burn camphor, start burning camphor like this for happiness in the house

पूजा-पाठ में कपूर का बहुत महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कपूर घर में सुख समृद्धि बढ़ाने वाला माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में घर से नकारात्मकता दूर करने और सुख-समृद्धि बढ़ाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। इनमें कपूर के उपाय भी शामिल हैं। पूजा के समय कपूर जलाने से कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं घर में सकारात्मकता और सुख-समृद्धि बढ़ाने के लिए कपूर जलाने के उपाय।

 

* कपूर जलाने का सही समय: 

 

शास्त्रों के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में कपूर जलाना सबसे उत्तम माना गया है। इस समय कपूर जलाने से बहुत फायदा होता है। शाम की पूजा के बाद आरती के दौरान भी कपूर जलाना लाभकारी प्रभाव वाला होता है। हालांकि, ध्यान रखना चाहिए कि सुबह घर में पूजा के बाद कपूर नहीं जलाना चाहिए। सुबह की पूजा के बाद घी से दीये जलाने चाहिए।

 

* किस में जलाएं कपूर: 

 

कपूर को जलाने का फायदा तभी होगा जब उसे ठीक से जलाया जाए। इसके लिए उचित पात्र का उपयोग करना जरूरी होता है। कपूर को हमेशा पीतल के पात्र या दीपक में जलाना चाहिए।

 

* किसमें न जलाएं कपूर: 

 

कपूर को कभी भी मिट्टी के दीये या पात्र में नहीं जलाना चाहिए। मान्यता है कि कपूर को मिट्टी के दीये में केवल तांत्रिक पूजा के लिए जलाया जाता है।

 

* कपूर के उपाय: 

 

शाम को मां दुर्गा की पूजा करने के बाद गुलाब के फूल पर कपूर का टुकड़ा रखकर जलाने से धन की प्राप्ति के योग बनने लगते हैं। अपने घर-परिवार के लोगों की तरक्की के लिए कपूर जलाएं, इसके लिए पहले कपूर को घी में डुबोएं और सुबह-शाम जलाएं। किसी अटके हुए काम को पूरा करने क लिए रोजाना चांदी की कटोरी में लौंग और कपूर जलाई जा सकती है।

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।)

 

जानिए कपूर जलाने का सही समय और तरीका, घर में खुशहाली के लिए ऐसे शुरू करें कपूर जलाना –

Know the right time and way to burn camphor, start burning camphor like this for happiness in the house

Leave a Reply

Devotional Network: Daily spiritual resources for all. Our devotionals, quotes, and articles foster growth. We offer group study and community to strengthen your bond with God. Come join us, for believers and seekers alike.

Contact Us