हिंदू धर्म में प्रति दिन सुबह-शाम पूजा करने का बहुत महत्‍व है। अधिकतर लोग नियम से हर दिन घर में पूजा करते हैं और समय समय पर मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करते है। पूजा पाठ से भगवान की कृपा होती है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। देवी-देवताओं की कृपा से संकटों से मुक्ति मिलती है और जीवन में आने वाली बाधाएं कम होती है। आपकी भक्ति और पूजा-पाठ से भगवान प्रसन्न हो रहे हैं या नहीं इसके कई तरह के संकेत बताए गए हैं। धार्मिक पुस्तकों कुछ ऐसे संकेतों, घटनाओं के बारे में बताया गया है।

# पूजा अर्चना स्वीकार होने के संकेत: 

* दीपक की लौ:

पूजा करते समय दिया जरूर जलाया जाता है। पूजा के दौरान दीपक की लौ का एकदम ऊपर की ओर उठना और लंबे समय उस स्थिति में रहना भगवान की कृपा का संकेत होता है। वहीं बिना किसी कारण या हवा के दीपक का बुझना जाना अच्‍छा नहीं माना जाता है।

* आंखों में आंसू:

पूजा के समय भक्तिमय मन के कारण आंखों में आंसू आ जाना और भक्ति में भावुक हो जाना भी भगवान का आशीर्वाद का संकेत माना जाता है। यह इस बात की ओर इशारा करता है कि प्रभु जल्द आपकी मनोकामना पूरी करने वाले हैं।

* अतिथि का आना:

पूजा के दौरान घर में किसी अतिथि का आगमन बहुत शुभ माना जाता है। धर्म शास्त्रों में इसे पूजा अर्चना का सफल् होने का संकेत बताया गया है।

* फूल या फल का गिरना:

पूजा के दौरान भगवान की प्रतिमा को फूल और फल चढ़ाए जाते हैं । अगर पूजा के दौरान भगवान की तस्वीर या मूर्ति से फूल या फल गिर पड़े तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। यह बताता है कि भगवान आप पर प्रसन्‍न हैं।

* नीलकंठ और सफेद गाय का दिखना:

घर से बाहर निकलते ही अक्‍सर नीलकंठ पक्षी दिखाई दे तो यह भगवान शिव के आप पर प्रसन्‍न होने का साफ संकेत है। घर के सामने सफेद गाय का आना, गाय का बछड़े को दूध पिलाना बेहद शुभ संकेत माने गए हैं। ये सभी पूजा सफल होने के संकेत हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।)

 

जानिए भगवान की पूजा करते समय कौन से संकेत बताते हैं कि भगवान आपसे प्रसन्न हैं और अपनी कृपा बरसा रहे हैं।

Know which signs while worshiping god show that god is pleased with you and is showering his blessings

Leave a Reply