आने वाले अगले महीने में एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने वाली है। बता दें 8 अप्रैल 2024 को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह अपनी विशेषताओं के चलते खगोलविदों के लिए बेहद खास हो गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार 2024 का पूर्ण सूर्य ग्रहण पिछले 50 वर्षों का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण एक दुर्लभ खगोलीय घटना है। इस तरह की घटनाएं कभी-कभी होती हैं। जब पूर्ण सूर्य ग्रहण की स्थिति होती है, तो आसमान में कुछ देर के लिए अंधेरा छा जाता है। ग्रहण से एक दिन पहले ही चंद्रमा अपने निकटतम बिंदु पर पृथ्वी के करीब आएगा। दोनों के बीच दूरी 3.60 लाख किलोमीटर रह जाएगी।

जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच एक पूर्ण संरेखण बनाते हुए गुजरता है तो उसे पूर्ण सूर्य ग्रहण कहते है। इस दौरान चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक लेता है। जिससे सूर्य की किरणें पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती हैं। ऐसा कुछ समय के लिए ही होता है। ग्रहण के दिन पृथ्वी और चंद्रमा की सूर्य से औसत दूरी लगभग 15 करोड़ किलोमीटर होगी। यह पिछले 50 सालों का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण का ऐसा नजारा 50 साल पहले देखने को मिला था। अब ऐसा दुर्लभ संयोग इस साल दोबारा देख सकते हैं। 8 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होने की उम्मीद जताई जा रही है। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण करीब 7.5 मिनट तक चलेगा। यह दोपहर 2:14 से शुरू होकर 2:22 तक चलेगा। पिछली बार साल 2017 में सूर्य ग्रहण लगा था। लेकिन साल 2017 का सूर्य ग्रहण इस बार के सूर्य ग्रहण के मुकाबले काफी अलग है।

* पूर्ण सूर्य ग्रहण कहां दिखाई देगा: 

2024 का यह पहला सूर्य ग्रहण अमेरिका में दिखाई देगा। नासा के मुताबिक, यह शानदार खगोलीय घटना पूरे उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप में दिखाई देगी। ये सबसे पहले मैक्सिको के प्रशांत तट पर सुबह 11.07 पर दिखेगा। अमेरिका,कनाडा और मैक्सिको में सूरज को काला होते हुए देख सकेंगे। घनी आबादी वाला क्षेत्र होने के कारण लाखों लोग इस ग्रहण को देख सकते हैं। यह सूर्य ग्रहण कनाडा, मैक्सिको, उत्तरी अमेरिका के कुछ हिस्सों में और संयुक्त राज्य अमेरिका में दिखाई देगा।

* 2150 तक नहीं देखा जा सकेगा ऐसा ग्रहण: 

एक्सपर्ट्स के मुताबिक प्रशांत महासागर के ऊपर 2150 तक ऐसा दोबारा नहीं देखा जा सकेगा। इस पूर्ण सूर्य ग्रहण को मैक्सिको, अमेरिका और कनाडा के कुछ हिस्सों में रहने वाले लोग अनुभव कर सकेंगे। मोंटाना, नॉर्थ डकोटा और साउथ डकोटा में इसे नग्न आंखों से साफ देखा जा सकेगा। हालांकि, ग्रहण को देखने के लिए एक्सपर्ट कुछ थोड़े समय को छोड़कर विशेष चश्मे के उपयोग की सलाह देते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।)

 

जानिए 8 अप्रैल को लगने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण भारत में नजर आएगा या नहीं –

Know whether the total solar eclipse on april 8 will be visible in india or not

Leave a Reply