जानिए गाय को बासी रोटी खिलाना चाहिए या नहीं। Know whether stale bread should be fed to a cow or not

हिंदू धर्म में गाय की घर-घर में पूजा की जाती हैमाता का दर्जा दिया गया है। माना जाता है कि गाय में सभी देवताओं का वास होता है। गाय का दूध अमृत की तरह है। यही कारण है कि घर की पहली रोटी गाय को खिलाई जाती है। माना जाता है कि गाय को प्रतिदिन रोटी खिलाने से जीवन में संपन्नता आती है। घर में सुख शांति बनी रहती है और हर मनोकामनाएं पूरी होती है। तरक्की के रास्ते तक खुल जाते हैं लेकिन कुछ लोग गाय को बासी रोटी भी खिलाते हैं। 

 

* क्या गाय को बासी रोटी खिला सकते हैं: 

 

हिंदू धर्म में गाय का महत्वपूर्ण और पूजनीय स्थान है। गऊ माता का दर्जा प्राप्त हैउनमें सभी देवताओं का वास है। इसलिए गाय को कभी भी बासी रोटी नहीं खिलानी चाहिए। ज्योतिष में कहा गया है कि गाय को बचा हुआ जूठा खाना नहीं खिलाना चाहिए। ऐसा करना शुभ नहीं होता है और देवता नाराज होते हैं। गाय को हमेशा ताजी रोटी ही खिलानी चाहिए। इससे सभी महत्वपूर्ण काम बनते हैं। अगर गाय को बासी रोटी खिला भी रहे हैं तो उसमें गुड़ मिलाकर खिला सकते हैं।

* गाय को ताजी रोटी खिलाने से मिलते है शुभ फल: 

1. मान्यता है कि गाय माता का पैर छूकर दिन की शुरुआत करने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं। सुबह-शाम गाय के लिए घी का दीपक जलाना और रोटी खिलाने से वास्तु-दोष नष्ट हो जाते हैं।

2. कहा गया है कि प्रतिदिन गाय को रोटी खिलाने से निगेटिव एनर्जी दूर भागती हैं। घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। जाने-अनजाने में किए पाप भी मिट जाते हैं।

* गाय को रोटी कैसे खिलाएं: 

 

1. गाय को गुड़ या चीनी के साथ रोटी दे सकते हैं।

2. घर का शुद्ध शाकाहारी भोजन गाय को खिला सकते हैं।

3. गाय माता को सूखी रोटी नहीं खिलानी चाहिए। रोटी में हल्दी लगाकर गाय को खिलाना अत्यंत शुभ माना जाता है।

 

जानिए गाय को बासी रोटी खिलाना चाहिए या नहीं।

Know whether stale bread should be fed to a cow or not

Leave a Reply

Devotional Network: Daily spiritual resources for all. Our devotionals, quotes, and articles foster growth. We offer group study and community to strengthen your bond with God. Come join us, for believers and seekers alike.

Contact Us