जानिए भौम प्रदोष व्रत के दिन क्या दान करना चाहिए। Know what donation should be made on the day of bhaum pradosh fast

भगवान शिव की पूजा अर्चना के लिए प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। हर माह के शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि भगवान शिव को समर्पित है और इस दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस व्रत में विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की अराधना से जीवन के सभी दुख मिट जाते हैं और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। जून माह में पहला प्रदोष व्रत 4 जून को है और इस दिन मंगलवार होने के कारण यह भौम प्रदोष व्रत है। भौम प्रदोष व्रत को बहुत फलदाई माना जाता है। इस दिन भगवान शिव के साथ-साथ पवनपुत्र बजरंगबली की पूजा की जाती है। भौम प्रदोष व्रत के दिन कुछ खास चीजों के दान से दिन भगवान शिव और बजरंगबली की कृपा हमेशा बनी रहती है। 

# भौम प्रदोष व्रत के दिन करें इन चीजों का दान: 

* लाल रंग की चीजें: 

भौम प्रदोष व्रत के दिन लाल रंग के चीजों का दान बहुत शुभ माना जाता है। इसके लिए किसी जरूरतमंद को लाल रंग का वस्त्र या लाल रंग का फल दान करना चाहिए। लाल रंग की चीजों के दान से भगवान शिव और बजरंगबली प्रसन्न होते हैं।

* गुड़ का दान: 

भगवान शिव और बजरंगबली दोनों को ही गुड़ अत्यंत प्रिय है इसलिए भौम प्रदोष व्रत के दिन गुड़ का दान बहुत शुभ माना जाता है।

* काले तिल का दान: 

काले तिल के दान से नकारात्मकता दूर होती है। भौम प्रदोष व्रत के दिन काले रंग के तिल का दान करने से जीवन से सभी प्रकार की नकारात्मकता और बुरे प्रभावों को दूर किया जा सकता है।

* नारियल का दान: 

भौम प्रदोष व्रत के दिन नारियल दान करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। भौम प्रदोष व्रत रखने के बाद विधि विधान से भगवान शिव और बजरंगबली की पूजा करने और इस खास चीजों के दान से जीवन से सुख और समृद्धि आती है और समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।)

 

जानिए भौम प्रदोष व्रत के दिन क्या दान करना चाहिए।

Know what donation should be made on the day of bhaum pradosh fast

Leave a Reply

Devotional Network: Daily spiritual resources for all. Our devotionals, quotes, and articles foster growth. We offer group study and community to strengthen your bond with God. Come join us, for believers and seekers alike.

Contact Us