श्री पंचवटी मंदिर गौशाला में भव्य श्रीमद् भक्त भागवत कथा का आयोजन
जालंधर, पंजाब (जतिन बब्बर) : आध्यात्मिक जागरण और भक्ति रस में डूबने के लिए भक्तों के लिए एक अनोखा अवसर आ रहा है। 23 मार्च से 30 मार्च 2025 तक श्री पंचवटी मंदिर गौशाला, बस्ती गुजां, जालंधर में श्रीमद् भक्त भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।
यह आयोजन परमाचार्य गुरुदेव ॐ विष्णुपाद श्री श्रील भक्त बल्लभ तीर्थ गोस्वामी महाराज जी के शताब्दिकी महोत्सव के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। कथा के मुख्य व्यास परम पूज्य त्रिदंडी स्वामी श्रीश्रीमत् भक्त प्रसून मधुसूदन गोस्वामी महाराज जी रहेंगे, जो अपने अमृतमयी वचनों से भक्तों को आध्यात्मिक ज्ञान से ओतप्रोत करेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण:
भक्तों के जीवन चरित्र: प्रत्येक दिन भक्तों के जीवन चरित्र का वर्णन किया जाएगा, जिनमें देवर्षि नारद, महायोगी श्रीशुकदेव, भक्तराज श्रीध्रुव, श्रीप्रह्लाद, राजा अम्बरीष जैसे महान भक्तों की गाथाएं सम्मिलित होंगी।
भगवान श्रीकृष्ण की लीला: 30 मार्च को कथा का समापन भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के दिव्य प्रसंगों से होगा।
विशेष प्रभात फेरी: 26 मार्च को प्रातः 5:30 बजे से नगर में भव्य प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
रोजाना कथा समय: संध्या 6:00 बजे से 9:00 बजे तक।
आयोजकों ने भक्तों से इस पावन कथा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने की अपील की है। इस भव्य आयोजन में भाग लेने के लिए कोई भी श्रद्धालु श्री पंचवटी मंदिर गौशाला, बस्ती गुजां, जालंधर पहुंच सकता है।
📞 संपर्क : 88376-75011, 98889-08037, 99888-10102