नवरात्रि के दौरान व्रत रखने वाले भक्त 9 दिन केवल फलाहार का सेवन करते हैं। इस समय केवल सात्विक चीजें खाई जाती हैं, जिसमें फल, आलू, दूध, दही, और ड्राय फ्रूट्स शामिल हैं। इसके अलावा, साबूदाना, कुट्टू के आटे और सिंगाड़े के आटे से बनी चीजों का सेवन भी किया जा सकता है।

नवरात्रि व्रत में वर्जित चीजें:

1. अनाज और तामसिक चीजें – 

नवरात्रि व्रत में किसी भी तरह के अनाज जैसे गेहूं, चावल, दाल, सूजी, बेसन, ज्वार, और बाजरा का सेवन वर्जित है। इसके अलावा, लहसुन और प्याज जैसी तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे व्रत की शुद्धता भंग हो जाती है।

2. कैफीन – 

कैफीन का सेवन व्रत के दौरान वर्जित है, क्योंकि यह सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इसकी जगह दूध या दही का सेवन करें। साथ ही, बैंगन और गोभी जैसी हरी सब्जियों का सेवन भी व्रत में नहीं किया जाता है।

3. बासी चीजें

व्रत के दौरान बासी भोजन नहीं करना चाहिए। साबूदाना खिचड़ी, कुट्टू की पूरी, या अन्य फलाहारी चीजें ताजे रूप में ही खानी चाहिए, वरना व्रत टूट सकता है।

व्रत में खाई जा सकती हैं ये चीजें:

– टमाटर और ककड़ी

व्रत में टमाटर और ककड़ी का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा, अदरक और गाजर भी व्रत के दौरान खाए जा सकते हैं।

 

जानें नवरात्रि व्रत में क्या खाना वर्जित है? वरना टूट सकता है उपवास –

Know what is forbidden to eat during navratri fast? Otherwise the fast can be broken

Leave a Reply