इस साल नवरात्रि 3 अक्तूबर 2024 से शुरू हो रही है, और पूरे नौ दिन मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाएगी। नवरात्रि में हर दिन का विशेष महत्व होता है, जिसमें लोग व्रत रखते हैं, जगराता करते हैं, और मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना कर पूजा-अर्चना करते हैं। नवरात्रि के दौरान देवी के हर रूप के साथ एक रंग भी जुड़ा होता है, जिसे पहनने से देवी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं किस दिन कौन सा रंग पहनकर देवी मां की पूजा करनी चाहिए और इन 9 दिनों का महत्व क्या है।

* नवरात्रि में किस दिन कौन सा रंग पहनें:

1. पहला दिन (3 अक्टूबर 2024) – लाल रंग
इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। लाल रंग धैर्य और शक्ति का प्रतीक है। मां को प्रसन्न करने के लिए इस दिन लाल वस्त्र धारण करें।

2. दूसरा दिन (4 अक्टूबर 2024) – शाही नीला
मां ब्रह्मचारिणी को शाही नीला रंग प्रिय है। यह रंग विश्वास और ज्ञान का प्रतीक है। इस दिन नीले रंग का वस्त्र पहनें।

3. तीसरा दिन (5 अक्टूबर 2024) – पीला रंग
मां चंद्रघंटा की पूजा में पीला रंग धारण करें। यह रंग आनंद और सकारात्मकता का प्रतीक है। पीले फूलों का भोग चढ़ाएं।

4. चौथा दिन (6 अक्टूबर 2024) – स्लेटी रंग
कुष्मांडा माता को स्लेटी रंग प्रिय है। इस दिन स्लेटी रंग धारण कर माता की पूजा करें।

5. पांचवा दिन (7 अक्टूबर 2024) – हरा रंग
मां स्कंदमाता की पूजा के लिए हरा रंग शुभ माना जाता है। हरा रंग नया आरंभ और ताजगी का प्रतीक है।

6. छठा दिन (8 अक्टूबर 2024) – नारंगी रंग
मां कात्यायनी की पूजा में नारंगी रंग धारण करें। इस दिन लौकी या शहद का भोग लगाएं।

7. सातवां दिन (9 अक्टूबर 2024) – सफेद रंग
मां कालरात्रि की पूजा सफेद रंग के वस्त्र पहनकर करें। सफेद रंग शांति और शुद्धता का प्रतीक है।

8. आठवां दिन (10 अक्टूबर 2024) – गुलाबी रंग
महागौरी की पूजा में गुलाबी रंग धारण करें। गुलाबी रंग प्रेम और करुणा का प्रतीक है।

9. नौवां दिन (11 अक्टूबर 2024) – आसमानी नीला
सिद्धदात्री देवी की पूजा में आसमानी नीला रंग पहनें। यह रंग आत्मशांति और आस्था का प्रतीक है।

* नवरात्रि में पूजा का महत्व:

हर दिन अलग-अलग रंग पहनकर और मां के प्रिय रंगों का ध्यान रखते हुए पूजा करने से आप मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, देवी के नौ रूपों का आशीर्वाद आपके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लाता है।

इस नवरात्रि, 9 दिनों तक अलग-अलग रंगों से मां की पूजा कर उनके आशीर्वाद से अपने जीवन को सफल बनाएं।

 

नवरात्रि 2024 में जानें 9 दिनों में किस दिन कौन सा रंग पहनना है और मां दुर्गा को कैसे प्रसन्न करें –

In navratri 2024, know which color to wear on which day in 9 days and how to please maa durga

Leave a Reply