जानिए जून में किस दिन दिखेगा स्ट्रॉबेरी मून और क्या इसका मतलब – Know on which day in june strawberry moon will be visible and what it means

साल में एक दिन ऐसा आता है जब चंद्रमा सफेद की जगह चमकदार पीले और गुलाबी रंग का दिखाई देता है जिसे स्ट्रॉबेरी मून, हॉट मून या रोज मून कहा जाता है। इस बार यह स्ट्रॉबेरी मून 20 से 22 जून तक नजर आएगालेकिन, इसका सबसे खूबसूरत गुलाबी नजारा 21 जून को दिखेगा। यह समर सोल्स्टिस के एक दिन बाद निकलेगा, जो इस बार धनु नक्षत्र में चमकता हुआ नजर आएगाजानिए इस स्ट्रॉबेरी मून के बारे में सबकुछ।

* हनीमून और स्ट्रॉबेरी मून का संबंध: 

स्ट्रॉबेरी मून को पूरी दुनिया में कई नामों से जाना जाता है जिसमें एक हनी मून भी है। इसके अलावा स्ट्रॉबेरी मून को हॉट मून, रोज मून जैसे कई नामों से बुलाया जाता है। बताया जाता है कि उत्तरी अमेरिका के एल्गोनक्विन आदिवासियों ने इसका नाम स्ट्रॉबेरी मून रखा था क्योंकि इस समय अमेरिका में स्ट्रॉबेरी की कटाई होती है। इसके अलावा इसे हॉट मून इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह गर्मियों में निकलता है। वहीं, रोज मून कहलाने के पीछे की वजह यह है कि इस समय कई जगह पर गुलाब की फसल लहराती है, इसलिए इसे रोज मून के नाम से भी जाना जाता है। वहीं, यूरोपीय लोग इसे हनी मून कहते हैं, क्योंकि इस समय शहद के छत्ते तैयार हो जाते हैं और यह शहद निकालने का समय होता है।

शादी के बाद अक्सर लोग हनीमून पर जाते हैं, ऐसे में स्ट्रॉबेरी मून का हनीमून से क्या संबंध है? इसे लेकर बताया जाता है कि हनीमून का शब्द का इस्तेमाल 1500 सदी से हो रहा है और इसी समय दुनियाभर में कई देशों में शादियां होती हैं, इसलिए इसे हनीमून भी कहा जाता है।

स्ट्रॉबेरी मून का मतलब यह नहीं है कि चांद गुलाबी या लाल रंग का दिखाई दे, बल्कि इस दिन चांद सोने की तरह चमकता हुआ पीला नजर आता है, जिसमें हल्का सा लाल रंग होता है जो वायुमंडल में रासायनिक प्रभाव के कारण होता है। असल में ग्रे रंग का चांद सूरज और वायुमंडल में मौजूद गैसों और रसायनों की वजह से अलग-अलग रंग का दिखाई देता है। जब फुल मून आता है तो यह बहुत ही खूबसूरत और अलौकिक नजर आता है। कहते हैं तब चांद धरती के सबसे ज्यादा नजदीक होता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।)

 

जानिए जून में किस दिन दिखेगा स्ट्रॉबेरी मून और क्या इसका मतलब –

Know on which day in june strawberry moon will be visible and what it means

Leave a Reply

Devotional Network: Daily spiritual resources for all. Our devotionals, quotes, and articles foster growth. We offer group study and community to strengthen your bond with God. Come join us, for believers and seekers alike.

Contact Us