जानिए कपूर से जुड़े कुछ वास्तु शास्त्र टिप्स जो घर में सुख-शांति बनाए रखने में मदद करते हैं।  Know some vastu shastra tips related to camphor which helps in maintaining happiness and peace in the house

हिंदू धर्म में पूजा पाठ में कपूर का उपयोग किया जाता है। देवी देवताओं की आरती के लिए भी कपूर का उपयोग होता है। कपूर को बहुत शुभ और पवित्र माना जाता है। वास्तु शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिनसे न केवल परेशानियां दूर होती हैं और धन संपत्ति की कमी भी नहीं होती है। घर में कपूर रखना बहुत शुभ माना जाता है। कपूर को देवताओं का प्रिय और घर में सकारात्मकता लाने वाला माना जाता है। सुबह शाम और पूजा के बाद कपूर जलाने से धन की देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और नकारात्मक शक्तियां घर से दूर रहती हैं। 

# धन की कमी दूर करने के लिए कपूर के उपाय: 

* पूजा घर या मंदिर में रखें कपूर: 

पूजा घर या मंदिर में कपूर रखना बहुत शुभ होता है। पूजा घर या मंदिर घर में सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र होता है। यहां कपूर रखने से पूरे घर में पॉजिटिव एनर्जी फैलने लगती है। मान्यता है कि दिन में कपूर रखने से देवी लक्ष्मी समेत सभी देवी देवताओं की कृपा प्राप्त होती है और धन की कमी दूर हो जाती है।

* तिजोरी में रखें कपूर: 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की तिजोरी में कपूर रखना बहुत शुभ प्रभाव वाला उपाय है। इससे तिजोरी में धन टिकता है और जीवन में कभी रुपए पैसे की कमी नहीं होती है। घर की तिजोरी में हमेशा कपूर की टिकिया रखनी चाहिए।

* घर के मुख्य दरवाजे पर रखें कपूर: 

वास्तु शास्त्र के उपायों में घर में मुख्य दरवाजे पर कपूर रखने का उपाय भी बताया गया है। मुख्य दरवाजे पर कपूर रखने से नकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश नहीं कर पाती हैं। ऐसी मान्यता है कि माता लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं और जिससे घर में हमेशा बरकत बनी रहती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।)

 

जानिए कपूर से जुड़े कुछ वास्तु शास्त्र टिप्स जो घर में सुख-शांति बनाए रखने में मदद करते हैं।

Know some vastu shastra tips related to camphor which helps in maintaining happiness and peace in the house

Leave a Reply

Devotional Network: Daily spiritual resources for all. Our devotionals, quotes, and articles foster growth. We offer group study and community to strengthen your bond with God. Come join us, for believers and seekers alike.

Contact Us