देके दगा हो गये अपने पराये
दुश्मन सी लगे ये सारी फिजाये
साईं जी तोरे अंगना परदेसी आये
परदेसी आये एक आस लगाये
आस लगाये ….
साईं जी तोरे अंगना परदेसी आये

कोई ना देता है हमको सहारा
कश्ती को अब तो ना मिलता किनारा
जीवन में सब कुछ ही हारा ही हारा
घायल हुआ मेरा दिल ये बेचारा
जख्म ये अपने अब किसको दिखाये
मरहम जो तुम देदो हम मुस्कुराये
हम मुस्कुराये ….
साईं जी तोरे अंगना परदेसी आये

भटके है दरदर हम अश्को को लेकर
टूट गए सारे जिंदगी के सपने
पल पल लुटता देखा ख्वाबो को अपने
जैसे रेगिस्तान लगता है तपने
गम के समंदर में डूब ना जाये
कोई नहीं ऐसा जो हमको बचाए
हमको बचाए ….
साईं जी तोरे अंगना परदेसी आये

हमने सुना है तू बिगड़ी बनाता
यु ही जमाना तो दरपे ना आता
रहमो की बारिश तो तू ही कराता
उजडे को तू ही तो गुलशन बनाता
दीदार अपना तू क्यों ना कराये
देंगे उम्र भर लाखो दुआए
लाखो दुआए ….
साईं जी तोरे अंगना परदेसी आये

देके दगा हो गये अपने पराये
दुश्मन सी लगे ये सारी फिजाये
साईं जी तोरे अंगना परदेसी आये
परदेसी आये एक आस लगाये
आस लगाये ….
साईं जी तोरे अंगना परदेसी आये

 

साईं जी तोरे अंगना परदेसी आये – Sai ji tore aangna pardesi aaye

Leave a Reply