हरतालिका तीज हिंदू महिलाओं का एक प्रसिद्ध त्यौहार है। इस त्यौहार के दिन कुंवारी और विवाहित महिलाएं भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा अर्चना करती है। इस दौरान महिलाएं पूरा दिन निर्जला व्रत रखती हैं और पूरे दिन कुछ खाती पीती नहीं। ऐसा माना जाता है कि यदि इस दिन कुंवारी लड़कियां व्रत रखती हैं तो उन्हें शिव जैसा अच्छा वर मिलता है और विवाहित औरतें व्रत रखती हैं तो उनके पति की उम्र लंबी होती है। हरतालिका तीज भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष तृतीया के दौरान मनाई जाती है और इस बार तीज 18 सितंबर को है। लेकिन अक्सर लोगों में तीज व्रत को लेकर कन्फ्यूजन रहता है आइए जानते हैं 2023 में भाद्रपद महीने में आने वाली हरतालिका तीज की पूजा विधि और नियम क्या है।

# ऐसे करें हरतालिका तीज व्रत की पूजा

 – हरतालिका तीज में सुबह और प्रदोष काल दोनों समय पूजा का विधान है।

 – इस दिन सुबह-सुबह स्नान करने के बाद साफ सुथरे कपड़े पहनें।

 – इसके बाद व्रत का संकल्प लेकर पूजा के लिए भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की रेत या काली मिट्टी से मूर्ति बना लें।

 – अब इन्हें एक चौकी पर स्थापित करके इनका श्रृंगार करें।

 – इसके बाद प्रतिभाओं पर उनकी प्रिय पूजन की सामग्री चढ़ाएं।

 – माता पार्वती को सुहाग का सामान और लाल सिंदूर अर्पित करें।

 – इसके बाद मीठे का भोग लगाएं।

 – आखिर में व्रत कथा पढ़ कर आरती करें।

 – अगले दिन व्रत का पारण करें और ब्राह्मण को दान दक्षिणा देकर व्रत संपन्न करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।)

 

हरतालिका तीज पर ऐसे करें भगवान शिव की पूजा, मन मुताबिक वर मिलेगा, पति की होगी लंबी उम्र –

Worship lord shiva like this on hartalika teej, you will get a groom as per your wish, your husband will have a long life.

Leave a Reply